Monday 21-Sep-2026

कोलकाता में 400 रुपये महीने की नौकरी, एक कमरे में 8 रूम पार्टनर; अमिताभ बच्चन को याद आए पुराने दिन

कोलकाता में 400 रुपये महीने की नौकरी, एक कमरे में 8 रूम पार्टनर; अमिताभ बच्चन को याद आए पुराने दिन

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया है कि वह कोलकाता में नौकरी करने के दौरान आठ लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे। अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीज़न 16 को होस्ट कर रहे हैं।

केबीसी के हालिया एपिसोड में एक प्रतियोगी ने अमिताभ को बताया कि वह पुणे में आठ लोगों के साथ एक सिंगल रूम में रहता है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि कि उन्हें यह सुनकर आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि वह खुद भी कभी आठ लोगों के साथ रहा करते थे।

impact add2

अमिताभ बच्चन ने कहा कि आठ लोग एक कमरे में? आठ से हमे इतना ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ। हम अपने कॉलेज से पढ़ाई करके नौकरी ढूंढने निकले तो हम कोलकाता गए। वहां किसी तरह से नौकरी मिल गई 400 रुपये महीने के। वहां पर भी सर हम जहां रह रहे थे ना, आठ लोग एक कमरे में थे। बहुत मजा आता था। हम लोग आठ थे और पलंग दो था। जमीन पर सोना पड़ता था। आपस में खुश रहते थे। आपस में झगड़ा होता था कि आज इधर सोएंगे, कौन पलंग पर सोएगा और बिस्तर पर रहेगा।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4