Wednesday 29-Jul-2026

13 सितंबर को दो भाषाओं में रिलीज होगी करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स'

13 सितंबर को दो भाषाओं में रिलीज होगी करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स'

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म ''द बकिंघम मर्डर्स'' दो भाषाओं में रिलीज होगी। 'द बकिंघम मर्डर्स' के निर्माताओं ने इस फिल्म को अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फिल्म को दो अलग अलग संस्करणों में रिलीज किया जाएगा। एक हिंदी-इंग्लिश मिश्रित (हिंग्लिश) और दूसरी पूरी तरह हिंदी डब्ड संस्करण।

फिल्म की असली भावना को बनाए रखते हुए निर्देशक हंसल मेहता ने स्थानीय कलाकारों को कास्ट किया है, जिसकी वजह से उनके एक्सेंट काफी वास्तविक हैं और शायद कुछ दर्शकों को समझने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए निर्माताओं ने यह फैसला लिया है। विशेष रूप से एक रहस्य थ्रिलर के लिए व्यापक दर्शकों तक पहुंचना महत्वपूर्ण है और करीना कपूर के विशाल फैनबेस को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने 50 50 रणनीति अपनाई है।

impact add2

इसका मतलब है कि 50 प्रतिशत स्क्रीन हिंग्लिश संस्करण पर बाकी 50 प्रतिशत स्क्रीन हिंदी संस्करण पर दिखाये जाएंगे। यह निर्णय फिल्म निर्माताओं के व्यापक दर्शकों को फिल्म की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3