Thursday 19-Feb-2026

भोजपुरी गाने 'सड़िया गुलाबी' में दिखा काजल त्रिपाठी की कातिल अदाओं का जादू

भोजपुरी गाने 'सड़िया गुलाबी' में दिखा काजल त्रिपाठी की कातिल अदाओं का जादू

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने रिलीज करके श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करती है। इस कंपनी से रिलीज हुआ सांग काला साड़ी काफी वायरल हुआ है और इस गाने की अपार सफलता के बाद नया लोकगीत 'सड़िया गुलाबी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सिंगर सरस्वती सरगम अपनी सुरीली आवाज में गाकर सबका दिल जीत लिया है। वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी कातिल अदाओं का जादू चला रही हैं। इस गाने को देख व सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी रेड कलर का ब्लाउज और वाइट कलर का घाघरा पहने बला की खूबसूरत दिख रही हैं। उनके पास जब उनका पति आता है तो वह तरह तरह की फरमाइश करने लगती हैं। वह अपनी जेठानी की तरह सज धजकर रहना चाहती और उसे वह सब चीजें चाहिए जो उसके जेठानी के पास है। इसी बीच वह गुलाबी रंग की साड़ी की भी डिमांड करते हुए अपने पति से काजल त्रिपाठी कहती है कि... 'एगो सड़िया लियाई द गुलाबी राजा जी, पेहनस जवना में के राउर भाभी राजा जी, घूमब झार के दिखाइब हम नबाबी राजा जी, पेहनस जवना में के राउर भाभी राजा जी...।

impact add5

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4