Saturday 19-Sep-2026

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलायका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने कथित रूप से अपने आवास की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस का हालांकि कहना है कि इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है और फिलहाल कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के वक्त मलायका अरोड़ा पुणे में थीं और इस दुखद घटना के बारे में पता चलते ही वह तुरंत मुंबई वापस आ गयीं। इस घटना की सूचना मिलते ही अभिनेत्री के पूर्व पति अरबाज खान भी मलायका के माता-पिता के घर पहुंच गये थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5