Wednesday 05-Aug-2026

वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं मनीषा कोईराला

वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं मनीषा कोईराला

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं। मनीषा कोइराला ने इस साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम किया है। मनीषा कोईराला ने वेबसीरीज हीरामंडी में अपने निभाये किरदार के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया। मनीषा अब 'हीरामंडी-2' में काम करती नजर आयेंगी। मनीषा कोइराला ने कहा, हीरामंडी 2 मेरे लिए लाइफ टाइम का प्रोजेक्ट है। अभी मुझे नहीं पता है कि इस पर कब काम शुरू होगा।

दरअसल, अभी तो संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में व्यस्त हैं, इसके बाद ही वह 'हीरामंडी-2' पर काम करेंगे।कैंसर से ठीक होने के बाद मैं अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे काम करने और बेहतरीन किरदार करने का मौका मिल रहा है। मुझे अच्छे निर्देशकों के साथ भी काम करने का मौका मिला है। अब मैं चाहती हूं कि अभिनय में नए आयाम तलाश करूं। मैं चुनौती स्वीकार करना चाहती हूं। साइड रोल करने के लिए मैं उत्सुक नहीं हूं।'

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6