Tuesday 06-Oct-2026

KBC के मंच पर मनु भाकर ने लिया लिया शाहरूख का नाम, अमिताभ ने पूछा- मेरा नाम क्यों नहीं लिया?

KBC के मंच पर मनु भाकर ने लिया लिया शाहरूख का नाम, अमिताभ ने पूछा- मेरा नाम क्यों नहीं लिया?

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

पेरिस ओलंपिक 2024 विजेता मनु भाकर ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति 16 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें का डायलॉग सुनाया। रियलिटी क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के स्पेशल एपिसोड जीत का जश्न में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत शिरकत करने पहुंचे थे।

शो में मनु भाकर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें का फेमस डायलॉग भी सुनाया। शो के दौरान मनु भाकर ने अमिताभ को कहा, मैंने आपका एक डायलॉग याद किया था, मैं बोलूं। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि यह तो अच्छी बात होगी। इसके बाद मनु कहती हैं, 'परम्परा, प्रतिष्ठा, अनुशासन। ये गुरुकुल के तीन स्तंभ हैं। ये वो आदर्श हैं जिनसे हम आपका आने वाला कल बनाते हैं।

शो के दौरान एक फिल्म के गाने का ऑडियो सुनाया। इसमें पूछा गया कि इस गाने का मुख्य किरदार कौन है। इस पर सवाल का जवाब मनु भाकर ने दिया। मनु ने कहा, प्यार-मोहब्बत की बातें शाहरूख खान करते हैं। इस सवाल का जवाब शाहरूख खान होना चाहिए। इस सवाल का सही जवाब मिलने पर अमिताभ ने कहा कि प्यार-मोहब्बत तो फिल्मों में हमने भी बहुत किया है, तो आपने मेरा नाम क्यों नहीं लिया।

impact add2

मनु भाकर ने कहा, इस जवाब के ऑप्शन में आपका नाम नहीं था, इसलिए आपका नाम नहीं लिया। मनु भाकर ने अमिताभ को कहा कि आपको सभी लोग जानते हैं। जब हम इंडिया के बाहर कहीं जाते हैं तो लोग कहते हैं अच्छा आप इंडिया से हैं, अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6