Tuesday 25-Aug-2026

पकी हुई दाढी, बढ़े हुए बाल... प्रभास के जन्मदिन पर 'द राजा साब' का मोशन पोस्टर रिलीज

पकी हुई दाढी, बढ़े हुए बाल... प्रभास के जन्मदिन पर 'द राजा साब' का मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ''द राजा साब'' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। 'द राजा साब' का मोशन पोस्टर काफी धांसू है। मोशन पोस्टर में प्रभास के लुक ने तो होश ही उड़ा दिए हैं। प्रभास पकी हुई दाढी, बढ़े हुए बाल और राजा जैसे लुक में किसी हॉन्टेड हवेली में सिहांसन पर बैठे नजर आ रहे हैं। वे काफी सीरियस लुक में सिगरेट के कश भरते हुए नजर आ रहे हैं।

'द राजा साब' के इस मोशन पोस्टर में प्रभास अब तक के सबसे अलग गेटअप में दिख रहे हैं। वहीं मोशन पोस्टर रिलीज होते ही वायरल हो गया है और फैंस की फिल्म के लिए एक्साइटमेंट भी पीक पर पहुंच गई है। वहीं इससे पहले मेकर्स ने 'द राजा साब' का नया पोस्टर जारी किया था।

impact add5

पोस्टर रिलीज करते हुए निर्माताओं ने एक्स पर लिखा कि स्वैग मैक्स तक पहुंच गया और अब… आपका जश्न स्टाइल में शुरू होगा, 23 अक्टूबर को एक शाही दावत का इंतजार है। पीपुल मीडिया फैक्ट्री के तहत टीजी विश्व प्रसाद द्वारा ग्रैंड स्केल पर प्रोड्यूस इस फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2