नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।
National Film Awards 2024 winners list: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2022) के विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म 'कांतारा' के लिये बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया।
मलयालम भाषा के नाटक आत्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, पोन्नियिन सेलवन: 1 ने सर्वाधिक चार पुरस्कार जीते। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिये मानसी पारेख ने अवार्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को फिल्म उंचाई के लिये दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म उंचाईके लिये हीं दिया गया।
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा को फिल्म फौजी के लिये दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गयी। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का पुरस्कार प्रमोद कुमार को फिल्म फौजा के लिये मिला। इस वर्ष की जूरी में फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष, राहुल रवैल, नीला माधब पांडा, गैर-फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्ष और गंगाधर मुदलैर, सिनेमा जूरी पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष थे।
यहां देखें पूरी लिस्ट
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में आनंद एकार्शी ने मलयालम फिल्म 'अट्टम' के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता है।
- नित्या मेनन को 'तिरुचित्रम्बलम' के लिए और मानसी पारेख को 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल हुआ है।
- मलयालम फिल्म 'अट्टम' को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सूरज बड़जात्या को 'उंचाई' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में नौशाद सदर खान को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला है, ये उन्हें फौजा के लिए दिया गया है।
- सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार अपराजितो ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जीता है।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार मलयालम फिल्म 'अट्टम' को मिला।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ऋषभ शेट्टी ने अपने नाम किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म 'कंतारा' में दमदार प्रदर्शन के लिए मिला है।
- 'ब्रह्मास्त्र' के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार जीता है।
- 'काबेरी अंतर्धान' ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म का पुरस्कार जीता।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार 'वालवी' ने जीता है।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार 'कार्तिकेय 2' ने जीता है।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'पोन्नियिन सेलवन 1' ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म पुरस्कार जीता।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म का पुरस्कार 'इमुथी पुथी' को मिला।
- 'दमन' ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म का पुरस्कार जीता।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म का पुरस्कार 'बागी दी धी' को मिला।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'सिकैसल' ने सर्वश्रेष्ठ तिवा फिल्म का पुरस्कार जीता।
- 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी जीता।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'गुलमोहर' के लिए मनोज बाजपेयी ने स्पेशल मेंशन पुरस्कार जीता।
- इसी खड़ी में दूसरा विशेष पुरस्कार संजय सलिल चौधरी ने नाम गया है। फिल्म 'कधिकन' में संगीत के लिए उन्हें ये दिया गया है।
- गैर-फीचर श्रेणी में 'सर्वश्रेष्ठ संपादन' का पुरस्कार सुरेश उर्स ने हासिल किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म 'मध्यांतर' के लिए मिला।
- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म का पुरस्कार 'आइना' को मिला है।