Saturday 19-Sep-2026

राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, यूपी में करोड़ों की संपत्ति कुर्क; कर्ज नहीं चुकाने पर बैंक ने की कार्रवाई

राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, यूपी में करोड़ों की संपत्ति कुर्क; कर्ज नहीं चुकाने पर बैंक ने की कार्रवाई

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव द्वारा कथित तौर पर बैंक से लिया गया कर्ज नहीं चुकाए जाने पर शाहजहांपुर स्थित उनकी संपत्ति को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाहजहांपुर शाखा के प्रबंधक मनीष वर्मा ने बुधवार को बताया कि राजपाल ने शाहजहांपुर में अपनी पैतृक संपत्ति को गिरवी रखकर बैंक की मुंबई शाखा से कई करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ऋण अदा नहीं कर पाने की वजह से पिछले दिनों मुंबई से आए बैंक अधिकारियों ने उनकी संपत्ति को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के बड़ा थाना क्षेत्र के मूल निवासी राजपाल यादव ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स ब्रांच के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से काफी कर्ज लिया हुआ था। उन्होंने अपने पिता नौरंग यादव के नाम से जमीन और भवन को बैंक को गारंटी बनाया हुआ था। लोन नहीं चुका पाने की वजह से यह कार्रवाई की गई है।

impact add5

बैंक कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी के गेट पर ताले डालकर उन्हें सील कर दिया है। इसके साथ ही वहां पर बैंक की प्रॉपर्टी लिखकर बैनर लगा दिया गया है। राजपाल के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, जब पैसा नहीं चुका पाने की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5