Saturday 02-May-2026

संजय भूषण को मिला बेस्ट पीआरओ का अवॉर्ड

संजय भूषण को मिला बेस्ट पीआरओ का अवॉर्ड

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

मुंबई में बीती रात आयोजित सबरंग अवॉर्ड शो में संजय भूषण पटियाला को बेस्ट पीआरओ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद संजय भूषण ने बताया कि यह उनके मेहनत का नतीजा और माता-पिता सहित बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद है, जो इतने लंबे समय से निरंतर फ़िल्म जगत में निर्बाध रूप से अपनी सेवाएं देते आ रहा हूं। आगे भी अपनी तरफ से इसी तरह से सम्पूर्ण रूप से लगा रहूंगा और निष्पक्ष रूप से अपने सेवाओं से इंडस्ट्री में फ़िल्म प्रचार का अपना अभियान जारी रखूंगा।

उन्होंने कहा कि मैंने हर छोटी बड़ी फिल्मों का तन मन से प्रचार किया है, हमने किसी के साथ भी भेदभाव भरा बर्ताव नहीं किया है, इसी कारण आज हमको इस अवॉर्ड के लायक समझा गया है। मैं इस सबरंग अवॉर्ड शो के आयोजक मंडल को धन्यवाद देता हूं।

बता दें कि पिछले डेढ़ दशक में संजय भूषण ने सैकड़ो फिल्मों के प्रचारक के रूप में भोजपुरी व हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी सेवाएं दी हैं। संजय भूषण फ़िल्म प्रचारक के काम के साथ साथ सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी बखूबी करते हैं। उन्होंने फ़िल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी के अलावा अभिनेत्री पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, सहित दर्जनों अभिनेताओं के अलावा सेलिब्रिटी मैनेजमेंट और निजी प्रचारक का काम भी सालों तक संभाला है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3