मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और फिल्मकार करण जौहर अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार 2024 के 24वें संस्करण की मेजबानी करेंगे। आईफा अवार्ड्स 2024 का आयोजन आगामी 28 सितंबर से यस आइसलैंड (अबू धाबी) में शुरू होने जा रहा है। अवार्ड्स नाइट में शाहिद कपूर समेत कई स्टार्स अपनी डांस परफॉर्मेंस से धूम मचाने जा रहे हैं।
आईफा 2024 इस बार तीन दिनों 27 से 29 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन आईफा 2024 उत्सवम का आयोजन होगा, जिसमें चार साउथ फिल्म इंडस्ड्री का जश्न चलेगा। दूसरे दिन आईफा अवार्ड्स 2024 का नाइट अवार्ड्स समारोह होगा। वहीं, तीसरे और आखिरी दिन 29 सितंबर को म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए आईफा अवार्ड्स 2024 रॉक्स का आयोजन होगा।
शाहरुख खान ने आईफा अवार्ड्स 2024 को लेकर कहा है कि आईफा अवार्ड्स भारतीय सिनेमा का एक बिग सेलिब्रेशन है, जो पूरी दुनिया में चर्चित है, सालों से इसका हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। मैं आईफा अवार्ड्स को एक बार फिर होस्ट करने के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।
वहीं करण जौहर ने कहा दो दशक से भी ज्यादा समय से आईफा अवार्ड्स ने मेरे सफर को डिफाइन किया है, मेरे पिता आईफा अवार्ड्स एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर रह चुके हैं और इंडियन सिनेमा को आगे बढ़ाने में मदद कर चुके हैं। वहीं, करण जौहर ने यह भी कहा कि शाहरुख खान के साथ एक बार फिर आईफा अवार्ड्स होस्ट करने का मौका मिला है, ऐसे में हम एक यादगार पलों को संजोने जा रहे हैं।