Saturday 08-Aug-2026

सिकंदर' फिल्म की शूटिंग, लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से नहीं डरे सलमान खान

सिकंदर' फिल्म की शूटिंग, लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से नहीं डरे सलमान खान

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी। फिल्म का निर्देशन 'गजनी' फेम एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। सलमान खान ने फुल सिक्योरिटी के बीच में बिग बॉस 18 की शूटिंग की थी।

'सिकंदर' की बात करें तो इसमें रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में हैं। फिल्म में सलमान के खास करिश्मे को एक अट्रैक्टिव कहानी के साथ जोड़ने का वादा किया गया है। इसे लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोरी थी। सलमान ने अपनी कमिटमेंट्स से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। पिछले कुछ दिन अभिनेता के लिए इमोशनल रूप से बहुत मुश्किल रहे हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले उनके दोस्त और राजनीतिज्ञ बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके ऑफिस के पास हत्या कर दी गई।

impact add6

फिल्म के जरिए सलमान खान एक और मेमोरेबल परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं। सलमान खान अपने फैंस को वो एंटरटेनमेंट और ड्रामा देने जा रहे हैं, जिसका वो इंतजार कर रहे हैं। वहीं 'सिकंदर' के जरिए सलमान और रश्मिका पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ये 2014 में रिलीज हुई 'किक' के बाद सलमान और साजिद एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज 2025 ईद के लिए तय की है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5