Tuesday 03-Nov-2026

बिहार-झारखंड में धमाल मचा रही है Singham Again, आकर्षण का केंद्र बने रवि किशन

बिहार-झारखंड में धमाल मचा रही है Singham Again, आकर्षण का केंद्र बने रवि किशन

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में अभूतपूर्व सफलता मिल रही है और इसके आकर्षण का केंद्र बने है भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन। फिल्म ने इन इलाकों में 10 सालों की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है और दर्शक इसे त्यौहार की तरह मना रहे हैं। भले ही भूल भुलैया जैसी फिल्म देशभर में सिंघम अगेन को टक्कर दे रही हो, लेकिन बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रवि किशन की मौजूदगी की वजह से दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

रवि किशन ने अपने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी से हमें बहुत प्यार और दुलार मिलता है। इस फिल्म को और बड़ा बना दीजिए। उन्होंने कहा कि मैं समस्त सिने प्रेमियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी ने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, वह बेमिसाल है। सिंघम अगेन को आप सभी ने जिस तरह से स्वीकारा और इसे एक त्यौहार की तरह मनाया, उससे मेरा दिल भर आया है।

impact add5

उन्होंने कहाकि आप सभी से हमें हमेशा बहुत दुलार और समर्थन मिलता है। इस फिल्म को आप सभी के प्यार से और भी बड़ा बना दीजिए।" रवि किशन के इस संदेश ने उनके प्रशंसकों के बीच और भी उत्साह भर दिया है, जिससे फिल्म को और भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के प्रति इस दीवानगी ने इसे त्यौहार की तरह सेलिब्रेट करने का माहौल बना दिया है, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस पर और भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3