Friday 01-May-2026

सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे को जान से मारने की धमकी, आरोपी नोएडा से अरेस्ट

सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे को जान से मारने की धमकी, आरोपी नोएडा से अरेस्ट

नोएडा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लड़के का नाम गुफरान खान है, जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। बीते शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में आरोपी ने धमकी भरा फोन किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुफरान खान की गिरफ्तारी रविवार को सुबह हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अरेस्ट किया है। शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आरोपी ने फोन कर पैसों की डिमांड की थी। वहीं, पैसे नहीं देने पर जीशान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

impact add5

मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुफरान खान नोएडा में छिपकर रह रहा है। इसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम नोएडा आई। नोएडा के सेक्टर 39 इलाके में गुफरान उर्फ तैयब को गिरफ्तार किया। गुफरान बरेली का रहने वाला है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी गुफरान खान को मुंबई पुलिस अपने साथ ले जा रही है। अब आगे की पूछताछ मुंबई की क्राइम ब्रांच करेगी। हालांकि, यूपी पुलिस यह पता करने में जुटी है कि क्या उसका कोई पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस आरोपी के बरेली स्थित घरवालों का पता लगा रही है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4