Friday 01-May-2026

सुल्तानपुर एनकाउंटर को अखिलेश यादव ने बताया 'नकली', सपा प्रमुख का आरोप- जाति देखकर मारी गोली

सुल्तानपुर एनकाउंटर को अखिलेश यादव ने बताया 'नकली', सपा प्रमुख का आरोप- जाति देखकर मारी गोली

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डकैती के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। मारा गया बदमाश मंगेश यादव सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर हुई डकैती के मुख्य आरोपियों में शामिल था। मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए कहा कि लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नक़ली एनकाउंटर से पहले मुख्य आरोपी से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ़ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर जान ली गयी।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है तो लूट का सारा माल भी पूरा वापस होना चाहिए और सरकार को मुआवज़ा अलग से देना चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाओं का जो मानसिक आघात होता है उससे उबरने में बहुत समय लगता है, जिससे व्यापार की हानि होती है, जिसकी क्षतिपूर्ति सरकार करे।

अखिलेश यादव ने कहा कि नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है। भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल है। जब तक जनता का दबाव व आक्रोश चरम सीमा पर नहीं पहुंच जाता है, तब तक लूट में हिस्सेदारी का काम चलता रहता है और जब लगता है जनता घेर लेगी तो नक़ली एनकाउंटर का ऊपरी मरहम लगाने का दिखावा होता है। जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कैसे लोगों को फंसाया जाता है। घोर निंदनीय! गौरतलब है कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर में चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार में भरत जी सर्राफा के यहां दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हुई थी।

impact add6