Friday 07-Aug-2026

अक्षरा सिंह की ‘पटना की परी’ सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल

अक्षरा सिंह की ‘पटना की परी’ सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'पटना की परी' रिलीज होने के साथ ही धूम मचा रही है। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के साथ साथ सारे लीडिंग OTT म्युझिक स्ट्रीमिंग आप्स पर रिलीज हुआ है, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह ने इस गाने से अपनी अदाओं और आवाज के द्वारा सभी का दिल जीत लिया है। गाना आज ही रिलीज हुआ है और देखते ही देखते वायरल हो रहा है।

'पटना की परी' इस गाने में अक्षरा सिंह का नया अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने के जरिए उन्होंने अपने फैंस को फिर इम्प्रेस कर दिया है। उनकी अदाकारी और गायकी बहुत ही शानदार है, जिस वजह से वे इस गाने को बार-बार सुनना और देखना पसंद कर रहे हैं। गाने की शानदार बीट्स, आकर्षक लिरिक्स और अक्षरा की मनमोहक प्रस्तुति इसे एक जबरदस्त हिट बना रहा है।

impact add3

अक्षरा सिंह ने कहा है कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ मिलकर हमने इस गाने को रिलीज किया है और मै इसपर बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे। मै आप सब का शुक्रिया अदा करती हूं। आपकी पसंद और समर्थन ही मुझे नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए प्रेरित करती है।