पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह ने सावन के पवित्र महीने की शुरुआत पर अपना नया भक्तिमय गाना सुट गेरुआ कलर रिलीज किया है। यह गाना बोलबम श्रद्धालुओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके अपने चैनल से रिलीज हुए और तेजी से वायरल भी हो रहा है।
गाने के बोल और संगीत में शिवभक्ति की गहराई और ऊर्जा का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है। सुट गेरुआ कलर में अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज के साथ शिवभक्तों की आस्था और उत्साह को बड़े ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया है। गाने का वीडियो भी बहुत आकर्षक है, जिसमें सावन के महीने में शिवभक्तों की यात्रा और भक्ति की झलक दिखाई गई है।