Friday 01-May-2026

अनिल कपूर और राधिका मदान की फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग शुरू

अनिल कपूर और राधिका मदान की फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग शुरू

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री राधिका मदान की एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म सूबेदार में अनिल कपूर और राधिका मदान की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। फिल्म सूबेदार में राधिका मदान अनिल कपूर के किरदार, सूबेदार अर्जुन मौर्य की बेटी श्यामा की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म सूबेदार का निर्माण ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर, और सुरेश त्रिवेणी हैं। यह अमेज़न प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म है।

सूबेदार की कहानी अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) नामक भूतपूर्व सैनिक पर आधारित है, जो अपनी सैन्य सेवा समाप्त करने के बाद अपने गृहनगर लौटता है। यहां उसे अपने नए जीवन में विभिन्न पारिवारिक और सामाजिक संघर्षों का सामना करना पड़ता है। अर्जुन को अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ तनावपूर्ण संबंधों को भी संतुलित करना है, साथ ही जीवन की कठिनाइयों और अंदर के शत्रुओं से लड़ना है।

impact add5

फिल्म में एक प्रभावशाली सहायक कास्ट और मुख्य विरोधी किरदार शामिल हैं, जो कहानी को और भी रोमांचक बनाते हैं। विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर, और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित यह फिल्म आत्मबल, समाज सुधार, और बुराई के खिलाफ जंग की प्रेरणादायक कहानी है। फिल्म का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।