Sunday 26-Jul-2026

सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- गांव-गांव तक बेहतर करें स्वास्थ्य सुविधाएं

सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- गांव-गांव तक बेहतर करें स्वास्थ्य सुविधाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विभागों को अपनी-अपनी प्राथमिकता तय कर उस पर तेजी से कार्य करने को कहा है। सीएम नीतीश गुरुवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद यह मुख्यमंत्री की पहली समीक्षा बैठक थी। मुख्यमंत्री ने गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को सात निश्चय-2 के बचे कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा। साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता व पारदर्शिता से काम करने की नसीहत दी। इसके पहले मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी। सीएम ने कहा, सभी जगह पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की कार्ययोजना को जल्द पूर्ण करें। ताकि किसानों को सुविधा हो।