Monday 21-Sep-2026

Bigg Boss OTT 3 की विनर सना मकबूल कभी 100-200 रुपये में पढ़ाती थीं बच्चों को ट्यूशन

Bigg Boss OTT 3 की विनर सना मकबूल कभी 100-200 रुपये में पढ़ाती थीं बच्चों को ट्यूशन

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में शानदार कंटेस्टेंट के रूप में आईं सना मकबूल इस शो की विनर बन चुकी हैं और उन्होंने सबको पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फिनाले में टॉप-5 फाइनलिस्ट में तगड़ा कॉम्पिटिशन था। इसमें एक्टर रणवीर शौरी, नैजी, साई केतन राव, सना मकबूल और कृतिका मलिक थे। इनमें रैपर नैजी सेकेंड रनर-अप रहे, वहीं सना ने बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए इनाम के तौर पर मिले हैं। सोशल मीडिया पर सना ही सना ट्रेंड कर रही हैं। आइये जानते हैं कि सना मकबूल कि नेटवर्थ कितनी है।

13 जून 1993 को जन्मी सना मकबूल 31 साल की हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से ही पूरी की है। सना ने काफी कम उम्र से ही अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश शुरू की थी। मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया से उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में नाता जोड़ लिया था। स्टार्स अनफोल्डेड में छपी सना मकबूल की बायोग्राफी की माने तो उन्होंने अपनी पढ़ाई के दिनों में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया था। उस वक्त उनको हर स्टूडेंट्स से 100-200 मिला करते थे। 8वीं क्लास में सना मकबूल को उनका पहला मोबाइल फोन, नोकिया 1100 मिला था। 15 साल की उम्र में उन्हें उनका पहला ऐड मिला था। उसके बदले में उन्हें 10 हजार रुपये का पेचेक भी दिया गया था।

impact add2

साल 2009 में सना मकबूल को रियलिटी शो एमटीवी स्कूटी टीन डीवा में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्माइल का टाइटल जीता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना मकबूल की नेट वर्थ करीब 2 करोड़ रुपये है। सना मकबूल ने टीवी शो कितनी मोहब्बत है के दूसरे सीजन इसके अलावा इस प्यार को क्या नाम दूं में लावण्या कश्यप और जासूसी क्राइम थ्रिलर सीरीज अर्जुन में भी अहम किरदार निभाया है। सना मकबूल खतरों के खिलाड़ी 11 का भी हिस्सा रही हैं।