Monday 22-Jun-2026

AAP के स्थापना दिवस पर CM आतिशी ने लिया संकल्प, अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे

AAP के स्थापना दिवस पर CM आतिशी ने लिया संकल्प, अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 5 फुट, 5 इंच के व्यक्ति अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से अन्ना हजारे के साथ इस देश में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत की थी। 12 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई थी। आज तक के इतिहास में जितना जुल्म आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हुआ है, उतना किसी पर नहीं हुआ। लेकिन, वे हमें तोड़ नहीं सकते। हम फिर से अरविंद केजरीवाल को चौथी बार सीएम बनाएंगे।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब भगवान को लगा कि देश का संविधान खतरे में है तो भगवान ने संविधान दिवस के दिन ही आम आदमी पार्टी को जन्म दिया। हमने इस देश को ईमानदारी से काम करने वाला Model of Governance दिया, जिसमें आम लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था समेत कई जनसुविधाओं का इंतजाम किया गया। केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में हमारे काम की चर्चा होती है। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और सड़क की राजनीति की आज देशभर में बात की जाती है।

impact add4

बीजेपी पर तंज कसते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेता झुग्गी टूरिज्म करने जा रहे हैं। एक दिन झुग्गी में रहकर, ये एक साल बाद बुलडोज़र लेकर ग़रीबों की झुग्गी तोड़ने आयेंगे। आज देश के हर आम आदमी की उम्मीद बन चुकी “आम आदमी पार्टी” आज देश की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी है। जनता का प्यार और कार्यकर्ताओं का जुनून ही आम आदमी पार्टी की असली पहचान है।