Sunday 03-May-2026

सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- इनकी वास्तविक विरासत खान मुबारक और मुख्तार अंसारी

सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- इनकी वास्तविक विरासत खान मुबारक और मुख्तार अंसारी

अंबेडकरनगर, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग गुमराह करने आएंगे। सपा-कांग्रेस के लोग भगवान प्रभु राम का विरोध करने वाले लोग हैं, इनको आगे नहीं बढ़ने देना है, इनकी वास्तविक विरासत खान मुबारक, मुख्तार अंसारी हैं।

सीएम योगी ने कहा कि 10 साल से पीएम मोदी की ऐसी सरकार देखी है जो लगातार कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करती थी, जब आवाज उठाते थे तो ये लोग कहते थे आवाज मत उठाओ पाकिस्तान से संबंध खराब हो जाएगा। ये नया भारत है ये छेड़ता नहीं है और यदि कोई छेड़ता है फिर छोड़ता नहीं, आतंकवाद देश से समाप्त होगा।

impact add1

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार पूरी मजबूती के साथ अयोध्या में पीड़ित के साथ खड़ी रही। बेटी के साथ कोई अत्याचार करेगा तो हमारा संकल्प है कि उसका स्थान सिर्फ और सिर्फ जहन्नुम है। हमारी सरकार ने तय किया है कि गरीबी उन्मूलन का कार्य करेंगे, बिना भेद भाव के सबका साथ सबका विकास करेंगे। हर गरीब को सशक्त बनाकर स्वालम्बन की तरफ बढ़ेंगे, इसके लिए सर्वे का कार्य चल रहा है।