Wednesday 23-Sep-2026

कांग्रेस की ‘ भारत DOJO यात्रा’ को लेकर ये क्या बोल गईं मायावती? जानिए

कांग्रेस की ‘ भारत DOJO यात्रा’ को लेकर ये क्या बोल गईं मायावती? जानिए

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस पर खेल को स्वार्थ की राजनीति से जोड़ने का आरोप लगाते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इंडी गठबंधन ने आरक्षण व संविधान बचाने के नाम पर एससी, एसटी व ओबीसी का वोट लेकर अपनी ताकत तो बढ़ा ली लेकिन वक्त निकल जाने पर उसे इस वर्ग की तनिक भी परवाह नहीं है।

मायावती ने शुक्रवार को कहा कि पेट भरे लोगों के लिए दोजा व अन्य खेलकूद के महत्व से किसी को इंकार नहीं, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि के त्रस्त जीवन से जूझ रहे उन करोड़ों परिवारों का क्या जो पेट पालने हेतु दिन-रात कमरतोड़ मेहनत को मजबूर हैं। भारत DOJO यात्रा क्या उनका उपहास नहीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें देश के करोड़ों गरीबों व मेहनतकश लोगों को सही व सम्मानपूर्वक रोटी-रोजी की व्यवस्था कर पाने में अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए उनसे भूखे पेट भजन कराते रहना चाहती है, किन्तु विपक्षी कांग्रेस का भी वैसा ही जनविरोधी रवैया जनता को कैसे गवारा संभव है।

impact add6

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस एवं इनके इंडी गठबंधन ने आरक्षण व संविधान बचाने के नाम पर एससी, एसटी व ओबीसी का वोट लेकर अपनी ताकत तो बढ़ा ली, किन्तु अपना वक्त निकल जाने पर उनके भूख व तड़प को भुलाकर उनके प्रति यह क्रूर रवैया अपनाना क्या उचित? खेल का राजनीतिकरण हानिकारक जो अब और नहीं। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिउ-जित्सु करते दिखाई दे रहे हैं। एक्स पर की गई पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है कि भारत डोजो यात्रा, कमिंग सून।