Wednesday 29-Jul-2026

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- प्रियंका गांधी संसद में बनेंगी महिलाओं की सशक्त आवाज

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- प्रियंका गांधी संसद में बनेंगी महिलाओं की सशक्त आवाज

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रियंका गांधी संसद में देश की जनता और खासकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनेंगी।

खरगे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका गांधी वाड्रा संसद में देश के लोगों की, ख़ासकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनेंगी। उनका कुशल नेतृत्व, करुणा, साहस, शालीनता और दृढ़ संकल्प तथा संविधान के सिद्धांतों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता देश की जनता को लाभ पहुँचाएगी।

impact add4

बता दें कि प्रियंका गांधी केरल की वायनाड संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भारी मतों से जीतकर आई हैं और वह पहली बार संसद सदस्य बनीं हैं। उन्होंने आज लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली और कहा कि वह संसद में जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगी।