Saturday 02-May-2026

भारत का संविधान न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिये मार्गदर्शन का स्रोत है: ओम बिरला

भारत का संविधान न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिये मार्गदर्शन का स्रोत है: ओम बिरला

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि देश का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज ही नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक बदलाव का मार्गदर्शक भी रहा है। ओम बिरला ने कहा कि 26 नवंबर को हम संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष तथा 10वां संविधान दिवस मनाने जा रहे हैं। इन 75 वर्षों के दौरान संविधान ने हमारे लोकतंत्र को अवलंब दिया, सुदृढ़ किया और आज लोकतंत्र हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुका है।