Friday 01-May-2026

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लागू हुआ वर्क फ्रॉम होम, 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम; आतिशी सरकार का फैसला

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लागू हुआ वर्क फ्रॉम होम, 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम; आतिशी सरकार का फैसला

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के चिंताजनक स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार के कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे, जबकि निजी कार्यालयों से भी ऐसा करने का आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, सार्वजनिक परिवहन, अग्निशमन सेवाएं, कानून प्रवर्तन, बिजली आपूर्ति और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी आवश्यक सेवाएं पूरी क्षमता से काम करना जारी रखेंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सार्वजनिक सेवाएं अप्रभावित रहें।

राजधानी में जैसे जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है सरकार की ओर से चीजों को लेकर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। ग्रेप-4 पहले ही लागू हो चुका है। स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया है। अब कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए घर से काम करने के लिए कहा है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ़्तरो में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे। 

impact add3