Saturday 02-May-2026

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। यह जानकारी उनकी बेटी नयाब ने दी। पंकज उधास 72 वर्ष के थे। वह चिट्ठी आई है और जिएं तो जिएं कैसे जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं।

पारिवारिक सूत्र ने बताया कि पंकज उधास का ब्रीच कैंडी अस्पताल में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब निधन हो गया। उधास ने नाम, साजन और मोहरा सहित कई हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। नयाब ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट किया, बहुत भारी मन से, हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन होने की सूचना दे रहे हैं। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।