Saturday 02-May-2026

इम्पैक्ट के विद्यार्थियों का आईसीआईसीआई बैंक में हाई पैकेज पर चयन

इम्पैक्ट के विद्यार्थियों का आईसीआईसीआई बैंक में हाई पैकेज पर चयन

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त इम्पैक्ट कॉलेज में बीबीए, बीसीए, बी.कॉम(पी), बीए (जेएमसी) के साथ-साथ एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों का हाई सैलरी पैकेज पर आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिला.

इम्पैक्ट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत विद्यार्थियों ने लिखित और  साक्षात्कार  परीक्षाओं में अपने ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आईसीआईसीआई बैंक में अपना प्लेसमेंट सुनिश्चित किये.

सफल विद्यार्थी सेठ शर्मा (बीबीए), साक्षी प्रिया (बीबीए), आस्था सिंह (बीबीए), लीसा (बीसीए), ऋतिक कुमार शर्मा (बीसीए) और सत्यम कुमार सिंह (बीसीए) ने आईसीआईसीआई बैंक में चयन पर उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इम्पैक्ट कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण, प्रबंधन का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन छात्र-छात्राओं का उज्ज्वल भविष्य बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. 

इम्पैक्ट के निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि विद्यार्थी हमारे ब्रांड एम्बेसडर हैं और इनके सुनहरे भविष्य का निर्माण करना ही कॉलेज का अंतिम लक्ष्य है. निदेशक ने विद्यार्थियों बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समय की पाबंदी शैक्षणिक वव्यावसायिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं.

ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. निलेश नारायण प्रसाद ने बताया कि आने वाले दिनों में इम्पैक्ट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट देश के प्रतिष्ठित और बहुराष्ट्रीय संस्थानों में होगा.