Wednesday 29-Apr-2026

IND vs AUS 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया 67/7; बुमराम और सिराज ने कराई भारत की मैच में वापसी

IND vs AUS 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया 67/7; बुमराम और सिराज ने कराई भारत की मैच में वापसी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारत को 150 रन पर समेटने के बाद आस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को अपने सात विकेट सिर्फ 67 रन पर गंवा दिये। जसप्रीत बुमराह (4 विकेट), मोहम्मद सिराज (2 विकेट) और हर्षित राणा (1 विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने भारत को पहले टेस्ट मैच में वापसी करा दी। इन तीनों गेंदबाजों ने दिन का खेल समाप्त होने के तक ऑस्ट्रेलिया के 67 रन सात विकेट गिरा दिये है और वह अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 83 रन पीछे है।

इससे पहले ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जॉश हेजलवुड (4 विकेट) सहित अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच में भारतीय पारी को 150 के स्कोर पर समेट दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही उसने तीसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (शून्य) का विकेट गवां दिया। जायसवाल को मिचेल स्टार्क ने नेथन मैकस्वीनी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल, के एल राहुल के साथ संघर्ष करते दिखे। 11वें ओवर में जॉश हेजलवुड ने देवदत्त पडिक्कल (शून्य) को पेवलियन भेज दिया। पडिक्कल ने 24 गेंदे खेली और वे अपना खाता भी नहीं खोल सके।

impact add6

विराट कोहली (पांच) भी जॉश हेजलवुड का शिकार बने। भोजनकाल से पहले 23वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने के एल राहुल (26) को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त होने के समय भारत ने 25 ओवर में 51 रन पर अपने चार शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गवां कर संकट में थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉश हेजलवुड ने चार विकेट लिये। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को दो-दो विकेट मिले।