Thursday 30-Apr-2026

राजस्थान में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने SDM को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

राजस्थान में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने SDM को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजस्थान के देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा समरावता (देवली-उनियारा) मतदान केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। प्रशासन व पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी हाथापाई हो गई। नरेश मीणा ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में उनके चुनाव चिन्ह को काफी हल्का कर दिया गया है। इससे उनके मतदाताओं को वोटिंग करने में परेशानी हो रही है।

इस सीट पर कांग्रेस से कस्तूर चंद मीणा और बीजेपी से राजेंद्र गुर्जर मैदान में हैं। इस सीट पर नरेश मीणा कांग्रेस से टिकट की डिमांड कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के चलते वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि नरेश मीणा कांग्रेस से बगावत करने के बाद निर्दलीय उपचुनाव में उतरे हैं। नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने का मामला राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों के बीच भी नाराजगी है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि समझाने के दौरान मीणा और मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी के बीच गरमा-गरमी हुई, जिसके बाद गुस्साए प्रत्याशी ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया।

impact add4