Monday 22-Jun-2026

भारत ने पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में जापान को 3-2 से हराया, 30 नवंबर को टीम इंडिया का चीनी ताइपे से मुकाबला

भारत ने पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में जापान को 3-2 से हराया, 30 नवंबर को टीम इंडिया का चीनी ताइपे से मुकाबला

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

गत चैंपियन भारत ने बृहस्पतिवार को यहां पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए के कड़े मुकाबले में जापान पर 3-2 से करीबी जीत दर्ज की। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। भारत की ओर से थोकचोम किंगसन सिंह, रोहित और अरायजीत सिंह हुंडल ने गोल किए। इससे पहले, भारत ने 11-0 से थाईलैंड पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम कल चीनी ताइपे के साथ और रविवार को कोरिया से ग्रुप चरण के आखिरी मैच खेलेगी।

थोकचोम किंगसन सिंह ने भारत के लिए खाता खोला, लेकिन जापान के नियो सातो ने जल्द ही गोल करके बराबरी हासिल कर ली। दूसरे हाफ में रोहित ने भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन नियो सातो ने फिर से गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। अरिजीत सिंह हुंडल ने तीसरे क्वार्टर के अंत में फिर से भारत के लिए बढ़त हासिल की और भारत ने एक गोल की बढ़त को बरकरार रखते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।

impact add3

दोनों टीमें शुरुआती सीटी से ही क्षेत्र के लिए एक दूसरे से भिड़ती रहीं, जिसके कारण खेल के तीन मिनट बाद जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, हालांकि बिक्रमजीत सिंह सतर्क रहे और अपने गोल पर किसी भी तरह के खतरे को टाल दिया।