Thursday 30-Apr-2026

Jammu-Kashmir Elections: बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 8 मुस्लिमों को भी टिकट

Jammu-Kashmir Elections: बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 8 मुस्लिमों को भी टिकट

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिये 15 उम्मीदवारों के नाम सोमवार को घोषित कर दिये। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि रविवार रात भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गयी।

इससे पहले, पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के तीन चरणों के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उस सूची को वापस ले लिया और एक नयी सूची जारी की, जिसमें प्रथम चरण के चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए, चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे व आखिरी चरण के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को की जाएगी।

विधानसभा सीट- उम्मीदवार का नाम
पम्पोर- सैयद शौकत गयूर अंद्राबी
राजपोरा- अर्शीद भट्ट
शोपियां- जावेद अहमद कादरी
अनंतनाग पश्चिम- मोहम्मद रफीक वानी
अनंतनाग- अधिवक्ता सैयद वजाहत
श्रीगुफवाड़ा- सोफी यूसुफ
शानगुस अनंतनाग पूर्व- वीर सराफ
इंदरवल- तारिक कीन
किश्तवाड़- शगुन परिहार
पाडेर-नागसेनी- सुनील शर्मा
भद्रवाह- दलीप सिंह परिहार
डोडा- गजय सिंह राणा
डोडा पश्चिम- शक्ति राज परिहार
रामबन- राकेश ठाकुर
बनिहाल- सलीम भट्ट