Sunday 12-Jul-2026

भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'कल्कि 2898 एडी', शाहरुख की 'जवान' का भी रिकॉर्ड तोड़ा

भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'कल्कि 2898 एडी', शाहरुख की 'जवान' का भी रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

'कल्कि 2898 एडी' भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।

फिल्म कल्कि 2898 एडी ने शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब फिल्म कल्कि 2898 एडी जवान को पछाड़ते हुए भारत की की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।

impact add3

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कल्कि 2898 एडी ने भारत में नेट 640.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कल्कि 2898 एडी ने फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। जवान ने भारतीय बाजार में नेट 640.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।कल्कि 2898 एडी से आगे इस लिस्ट में 'बाहुबली 2' ,केजीएफ 2 और आरआरआर शामिल है।