Wednesday 29-Jul-2026

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल US में अरेस्ट, सलमान खान के घर फायरिंग मामले में है वॉन्टेड

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल US में अरेस्ट, सलमान खान के घर फायरिंग मामले में है वॉन्टेड

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

Lawrence Bishnoi brother Anmol arrested: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हिरासत में लिया गया। पिछले महीने भारत सरकार ने ग़ैर ज़मानती धारा के तहत वारंट जारी किया था। यह कार्यवाही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की ओर से अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू किए जाने के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है। अनमोल बिश्नोई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी के मामले में फ़रार आरोपी है।

अनमोल बिश्नोई पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दर्ज दो मामलों के अलावा 18 अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हाल ही में, NIA ने अनमोल की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

impact add4

एनआईए ने लोगों से अनमोल बिश्नोई के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी देने की गुजारिश की है, लेकिन अभी तक गैंगस्टर अनमोल उनकी पहुंच से बाहर है। उसका आपराधिक नेटवर्क लगातार सक्रीय रहता है, जिससे भारत के मोस्ट वॉन्टेड लोगों में से एक की शख्स में अनमोल की स्थिति और मजबूत होती जा रही है।