Wednesday 23-Sep-2026

महादेव ऐप मामला : अभिनेता साहिल खान से एसआईटी ने पूछताछ की

महादेव ऐप मामला : अभिनेता साहिल खान से एसआईटी ने पूछताछ की

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अभिनेता साहिल खान से बृहस्पतिवार को चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खान अदालत के आदेश के मुताबिक एसआईटी के समक्ष अपराह्न करीब एक बजे पहुंचे और बयान दर्ज कराने के बाद शाम साढ़े पांच बजे वापस गए। अधिकारी के मुताबिक, खान ने दावा किया कि उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है।