Saturday 09-May-2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः BJP ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, किसे मिला कहां से टिकट?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः BJP ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, किसे मिला कहां से टिकट?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा ने मुर्तिजापुर से हरीश मारोतिअप्पा पिंपले, कारंजा से सई प्रकाश डहाके, तेओसा से राजेश श्रीराम वानखेड़े और मोर्शी से उमेश को मैदान में उतारा है। राज्य की आष्टी सीट बीजेपी के खाते में आ गई है। पार्टी ने यहां से सुरेश धस को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से अजित पवार गुट के सिटिंग विधायक थे।

वहीं, आर्वी विधानसभा सीट से पार्टी ने सुमित किशोर वानखड़े, कटोल से चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर, सवानेर से आशीष रंजीत देशमुख, नागपुर मध्य से प्रवीण प्रभाकराव दटके, नागपुर पश्चिम से सुधाकर विट्ठलराव कोहले को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। वहीं दूसरी सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। इस तरह से पार्टी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।