Friday 01-May-2026

चुनाव आयोग तो... नरेंद्र मोदी के बंगले के बाहर बैठ गई है, महाराष्ट्र कांग्रेस नेता भाई जगताप के बिगड़े बोल

चुनाव आयोग तो... नरेंद्र मोदी के बंगले के बाहर बैठ गई है, महाराष्ट्र कांग्रेस नेता भाई जगताप के बिगड़े बोल

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से विपक्षी दल ईवीएम को लेकर हमलावर हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और एमएलसी भाई जगताप ने चुनाव आयोग पर अभद्र टिप्पणी की है। ईवीएम के मुद्दे पर निशाना साधते हुए भाई जगताप ने चुनाव आयोग को कुत्ता तक करार दे दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं 45-47 साल से राजनीति में हूं, मैं अकेला नहीं हूं। महाराष्ट्र में इस तरह के नतीजे, जो कि ऐसा कुछ था ही नहीं, इन्होंने (महायुति) कुछ किया ही नहीं। न की केंद्र का कोई काम यहां दिखा। 6 महीने पहले लोकसभा के चुनाव में एक फैसला आता है, लोगों का निर्णय आता है और अचानक ये सारी चीजें होती हैं। मैं पहले से कहते आया हूं कि ये उनका खेल है।

उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल इस पर बात होनी चाहिए। अभी कांग्रेस ने स्टैंड लिया है कि बैलेट पेपर आ जाओ। अगर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र पर कोई सवाल उठता है तो चुनाव आयोग और सरकार को जवाब देना पड़ेगा। चुनाव आयोग तो कुत्ता है। कुत्ता बनके पीएम के बंगले के बाहर बैठते हैं।

impact add2

कांग्रेस नेता ने कहा कि इन सबकों लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाया गया है, लेकिन दुर्भाग्य से उसका गलत इस्तेमाल करके आज पूरे देश में जो कांड हो रहे हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा है कि क्योंकि इनके पास जो भी लोग गए वो वॉशिंग मशीन में धुलकर सही हो गए। उनके ऊपर जो भी आरोप थे सब खत्म हो गए।