Wednesday 22-Apr-2026

बीजेपी के बंगाल बंद पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- मोदी बाबू, आप बंगाल में आग लगवा रहे?

बीजेपी के बंगाल बंद पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- मोदी बाबू, आप बंगाल में आग लगवा रहे?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा बुलाए गए बंगाल बंद के विरोध प्रदर्शन का असर राज्य में बुधवार को साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के बुलाए गए बंगाल बंद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज बंद बुलाया है, वे आंदोलन पर पानी डाल रहे हैं, बंगाल को बदनाम करने का षडयंत्र कर रहे हैं। मैंने ऐसी केंद्र सरकार अभी तक नहीं देखी। मणिपुर को अभी भी इंसाफ का इंतज़ार है। अगर इस्तीफा मांगना है तो पहले प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगो। उन्होंने कहा कि कई लोग बंगाल को बांग्लादेश समझ रहे हैं। याद रखियेगा कि अगर बंगाल में आग लगाने की कोशिश की तो उत्तर प्रदेश, असम और पूर्वोत्तर, भारत में सब जगह आग लगेगी।

बता दें कि बीते मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता उग्र हो गए जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। 27 अगस्त को 'नबन्ना अभिजन' रैली के दौरान पश्चिम बंगाल में उग्र विरोध प्रदर्शन हुए, जब हजारों छात्र कोलकाता की सड़कों पर उतरे और आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ क्रूर बलात्कार और हत्या को लेकर ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए नबन्ना (सचिवालय) की ओर मार्च किया।

impact add3

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में दम है तो उन्हें बलात्कार के खिलाफ कानून लाना चाहिए। पीएम मोदी और बीजेपी चाहे जितनी भी फंडिंग कर ले, मेरे खिलाफ कुछ नहीं होगा। कोई सोच रहा है कि ये बांग्लादेश है। मैं बांग्लादेश को पसंद करती हूं, क्योंकि वहां एक भाषा है, लेकिन याद रहे ये एक अलग देश है। मोदी बाबू आप बंगाल में आग लगवा रहे? बंगाल में आग लगी तो असम में भी लगेगा, नार्थ ईस्ट में भी लगेगी, आपकी चेयर डगमगा जायेगी।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अगले हफ्ते विधानसभा बुलाउंगी। वहां 10 दिन में दुष्कर्म के दोषी को फांसी का बिल पास करेंगे और राज्यपाल के पास भेज देंगे। मुझे पता है कि वो कुछ नहीं करने वाले हैं, लेकिन मैं लड़कियों से कहूंगी कि वे उनका घेराव करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी-बड़ी बात करते हैं। राज भवन में एक लड़की के साथ बदसलूकी हुई, जिसे मुझे वहां से निकाल कर दूसरी जगह नौकरी देनी पड़ी।

वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कोलकाता में बंद के दौरान प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने हमें सात दिनों तक धरना प्रदर्शन की इजाजत दी है। हम कल से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। हम फैसले का स्वागत करते हैं। यहां पर कोई लोकतंत्र नहीं है। पुलिस फायरिंग नहीं रोक सकती, सिर्फ बीजेपी का विरोध रोक सकती है। पुलिस बीजेपी नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन आरोपियों को नहीं।