Tuesday 21-Apr-2026

योगी सरकार में मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला बड़ा हमला, कहा- जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी

योगी सरकार में मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला बड़ा हमला, कहा- जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी

आगरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई। यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आगरा पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और इंडी गठबंधन के लोग हताश हैं, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जहां-जहां अपराध होते है, वहां अपराध में शामिल लोग उनके चहेते ही क्यों निकलते है।

उन्होंने कहा कि चाहे अयोध्या की घटना हो, कन्नौज, सुल्तानपुर की घटना हो, उनके शागिर्द ही क्यों शामिल होते है। इसका मतलब साफ है कि उत्तर प्रदेश की जनता 2012 से 2017 के बीच महसूस किया और झेला, उसी समय उत्तर प्रदेश के लोगों ने एक नारा दिया था कि जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा समाजवादी।

impact add6

जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी के गिरोह के लोग जब जब गुंडई करते है और इनकी गुंडई पर पुलिस कार्यवाही करती है तो अखिलेश यादव उनके सरदार के रूप में सामने आते हैं। जो डकैती हुई थी उसमे सोना भी बरामद हो गया है, इसलिए में कह रहा हूं कि जब-जब उन लोगों पर कार्यवाही होती है तो गिरोह के सरगना के तौर पर अखिलेश यादव को पीड़ा होती है।