Thursday 30-Apr-2026

नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में बिखेरा बिहार का रंग

नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में बिखेरा बिहार का रंग

पटना :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च 2025 को मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं, जहां वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।  इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम को भारत के प्रसिद्ध मखाना और बनारसी साड़ी उपहार स्वरूप भेंट किए। साड़ी के साथ गुजरात की सादेली कला से बना एक बॉक्स भी भेंट किया गया, जिसमें बारीक इनले वर्क है, जो भारतीय कारीगरी की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है।   मखाना, जिसे सुपरफूड माना जाता है, बिहार का एक प्रमुख उत्पाद है, और बनारसी साड़ी वाराणसी की विश्वप्रसिद्ध हस्तकला का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला से एकत्रित पवित्र गंगाजल को एक पीतल और तांबे के पात्र में भेंट किया, जो भारत की आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है।प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पल है। इन उपहारों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास किया है। मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या है, जो वहां की कुल जनसंख्या का लगभग 70% है। इस कारण से हिंदी और भोजपुरी जैसी भारतीय भाषाएं वहां व्यापक रूप से बोली जाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।