Monday 21-Sep-2026

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'I Want to Talk' देखिये सिर्फ 99 रुपये में, अभी बुक कर लें टिकट

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'I Want to Talk' देखिये सिर्फ 99 रुपये में, अभी बुक कर लें टिकट

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

National Cinema Day: शूजित सरकार की फ़िल्म आई वांट टू टॉक 29 नवंबर को मात्र 99 रुपये में दर्शकों को देखने के लिये मिलेगी। शूजित सरकार की फिल्म आई वांट टू टॉक एक सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली कहानी है। 29 नवंबर को नेशनल सिनेमा डे के मौके पर आई वांट टू टॉक सिर्फ 99 रुपये में सिनेमा हॉल में देखी जा सकती है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि अभी तक इसे नहीं देखा है? हम वादा करते हैं कि आई वांट टू टॉक देखना एक अच्छा अनुभव होगा! अभी टिकट बुक करें मात्र 99 रुपये में! #आई वांट टू टॉक अब सिनेमाघरों में!

impact add2

शूजित सरकार द्वारा निर्देशित आई वांट टू टॉक में अभिषेक बच्चन,जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण राइजिंग सन फिल्म्स के तहत रॉनी लाहिड़ी और शूजीत सरकार द्वारा किया गया है।