Saturday 09-May-2026

पहली बार राष्ट्रपति भवन में बजेगी शादी की शहनाई।

पहली बार राष्ट्रपति भवन में बजेगी शादी की शहनाई।

 

नई दिल्ली :- आज तक के इतिहास में पहली बार किसी CRPF महिला की शादी राष्ट्रपति भवन में होने वाली है। भारत की प्रथम महिला यानि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद शादी के आयोजन की अनुमति दी है। पूनम गुप्ता CRPF की सहायक कमांडेंट हैं जिन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस में परेड के दौरान CRPF की महिला दस्ते की अगुवाई की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने उनके सेवा और आचरण से प्रभावित होकर उन्हें राष्ट्रपति भवन में शादी की मंजूरी दे दी। पूनम वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी अफसर (PSO) के पद पर तैनात हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति ने मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन काम्प्लेक्स में इस समारोह की व्यवस्था अपने देख रेख में करवाई है।

कौन हैँ पूनम गुप्ता?

पूनम गुप्ता CRPF में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में POS के पद पर हैं जिन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस पर CRPF महिला बटालियन की अगुवाई की थीं। पूनम मध्य प्रदेश के शिवपुर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय शिवपुर से हुई है। उन्होंने अपना स्नातक गणित विषय से किया है और अपनी मास्टर अंग्रेजी साहित्य से किया हैं और ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से उन्होंने BEd की शिक्षा प्राप्त की है। 

2018 में उन्होंने UPSC CAPF की परीक्षा दी जिसमे उन्होंने 81वां स्थान प्राप्त किया। POS पद पर तैनात होने से पहले वह बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात थीं।

पूनम गुप्ता को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जा सकता है। वह CRPF यूनिफार्म में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिये पोस्ट करती रहती हैं। वह इंस्टाग्राम के जरिये अलग अलग तरह के अभियानों के बारे में जागरूकता फैलाती रहती हैं, जिन्हे वह नेतृत्व करती हैं।

कौन हैं पूनम गुप्ता के होने वाले पति?

पूनम गुप्ता के पति भी CRPF के आसिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हैं और वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।

यह एक ऐतिहासिक घटना इसलिए भी हैं क्योंकि यह पहली बार है जब राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी CRPF जवान की शादी होने जा रही है। राष्ट्रपति भवन जो की देश का सबसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित सरकारी भवन है उसमे ही दोनों CRPF जोड़ों की शादी होने वाली है।

राष्ट्रपति भवन में शादी समारोह के आयोजन से न केवल पूनम और उनके परिवार वालों के लिए गर्व की बात है बल्कि पूरे CRPF के लिए यह बहुत ज्यादा गर्व की बात है। यह ऐतिहासिक शादी उनके लिए और उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार दिन होगा।