Thursday 30-Apr-2026

सच्चाई सामने आ रही है... गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर PM मोदी का रिएक्शन

सच्चाई सामने आ रही है... गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर PM मोदी का रिएक्शन

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गोधरा अग्निकांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सराहना करते हुए कहा कि ‘सच्चाई सामने आ रही है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, बहुत बढ़िया। यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है, और वह भी ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें। एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है। आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आते हैं!

बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2002 में साबरमती एक्सप्रेस से जुड़ी विवादास्पद गुजरात के गोधरा ट्रेन त्रासदी और उसके बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने अभिनय किया है। यह फिल्म शुक्रवार यानी 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में एक ट्रेन में आग लगने की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें अयोध्या से लौट रहे 58 हिंदू तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की मौत हो गई थी।

दरअसल, पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा कि अच्छा है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक फर्जी नैरेटिव लंबे समय तक नहीं टिक सकता। अंत में सच्चाई हमेशा सामने आती है। हाल ही में रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने एक बार फिर गोधरा कांड की घटना को चर्चा में ला दिया है। फिल्म ने गोधरा कांड में साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी और उसमें मारे गए निर्दोष लोगों की दर्दनाक कहानी को दिखाया है।

impact add1

फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके संवेदनशील मुद्दे की वजह से काफी चर्चा हो रही थी। अब, प्रधानमंत्री ने भी इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है। उनका ट्वीट जमकर वायरल हो गया। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया देने लगे हैं। कुछ लोग पीएम मोदी के ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं जबकि कुछ मिलीजुली प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।