यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म 'सूर्यवंशम' का ट्रेलर बुधवार को आउट कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर सुर म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म पवन सिंह के ख्याति के हिसाब से एक्शन पैक्ड है, जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि पवन सिंह और मशहूर निर्देशक रजनीश मिश्रा इस फिल्म के जरिये धमाल मचाने आ रहे हैं.
सूर्यवंशम के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 16 सेकेंड का है। ट्रेलर की शुरुआत पवन सिंह के एक्शन से होती है, जिसमें उनका तेज देखते बनता है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नज़र आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री काफी अपीलिंग है। इस फिल्म में पवन सिंह गांव के किसान की भूमिका में नज़र आ रहे हैं, जो ट्रैक्टर भी खुद चलाते हैं और जुल्म करने वाले विलेन को मस्त तोड़ते भी नज़र आ रहे हैं।
ट्रेलर में पवन सिंह का दमदार एक्शन, दिलचस्प कहानी और शानदार डायलॉग्स देखने को मिलते हैं। फिल्म में आस्था सिंह और पवन सिंह के रोमांस के बीच आत्मीय पहलु भी देखने को मिलने वाला है। कुल मिलकर देखा जाए तो एक ब्रेक के बाद पावर स्टार पवन सिंह का पावर अब बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिलने वाला है, जिसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में मिल रही है। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल सीन ने दर्शकों को फिल्म के प्रति और अधिक उत्सुकता पैदा कर रही है।