Thursday 30-Apr-2026

संभल हिंसा को लेकर योगी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की

संभल हिंसा को लेकर योगी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के संभल की घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। राहुल ने बयान जारी कर कहा है कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और गोलीबारी में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना - जिसकी सीधी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार है।

उन्होने कहा कि भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं उच्चतम न्यायालय से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं।

impact add6

राहुल गांधी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।