Thursday 30-Apr-2026

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर; 3 युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर; 3 युवकों की मौत

महासमुंद, इंपैक्ट लाइव टीम।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार हादसा बसना पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां छुईपाली टोल नाका के पास एक पिकअप वाहन ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।