सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गये. सोनाक्षी और जहीर ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजदगी में रजिस्टर्ड शादी की. सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड शादी के बाद देर शाम रेस्ट्रॉन्ट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें कारण एक हजार से अधिक मेहमान शामिल हुए. डीजे गणेश अपनी प्ले लिस्ट से इस पार्टी में समां बांध दिया.
शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर पर मां पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूजा की. पूजा के कार्यक्रम में सोनाक्षी के कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे. इसके पहले हाल ही में सोनाक्षी ने मेहंदी सेरेमनी भी रखी थी, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे. हालांकि कभी भी दोनों ने डेटिंग की ख़बरों पर खुलकर बात नहीं की थी.