Thursday 30-Apr-2026

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, कमाई 400 करोड़ के पार

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, कमाई 400 करोड़ के पार

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने भारतीय बाजार में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने छप्परफाड़ कमाई की। इसके बाद सोमवार को यानी कि 12वें दिन अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ने 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 401.55 करोड़ रुपये हो गया है।

खेल-खेल में
अक्षय कुमार तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई है। वीकेंड पर थोड़ी उछाल के बाद सोमवार को फिर से फिल्म ने काफी कम कमाई की है। 'खेल-खेल में' ने 12वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब इसका कुल कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो गया है।

impact add5

वेदा
जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर पहुंच गई है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर ये उनपर खरा उतरने में नाकामयाब रही है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'वेदा' ने सोमवार को यानी कि 12वें दिन 34 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 19.59 करोड़ रुपये हो गया है।