Wednesday 23-Sep-2026

यूपी उपचुनाव रिजल्ट को लेकर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव? सपा चीफ ने कहा- इलेक्शन को करप्शन...

यूपी उपचुनाव रिजल्ट को लेकर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव? सपा चीफ ने कहा- इलेक्शन को करप्शन...

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने 6 और सपा ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है। एक सीट बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलडी के खाते में गई है। इस बीच सपा प्रमख अखिलेश यादव की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा. असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। सपा प्रमुख ने कहा कि अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!

impact add3

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों की जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में लोगों की अटूट आस्था का प्रमाण बताया।