छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार को एक वाहन (पिकअप) के घाटी में गिरने से 17 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से सटे जंगल में सोमवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का एक कर्मी घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले (छत्तीसगढ़) और ओडिशा की सीमा पर जंगल में आज तड़के हुई मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का जवान घायल हो गया है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकरीचोली गांव में बीती रात जयराम रजक (28), उसकी पत्नी सुजाता रजक (25) और पुत्री जयसीका (दो वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान में 76.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में कुल मिलाकर शांतिपूर्वक मतदान हुआ।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत सदस्य की हत्या कर दी । पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के बंगले में कथित तौर पर दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।